Robot Kiel 6000 ने समुद्र की गहराई में खोजा नया रहस्य, वैज्ञानिक भी दंग

Rbot Kiel 6000: दुनिया के सबसे रहस्यमय स्थानों में अगर किसी जगह का नाम सबसे पहले आता है, तो वह है समुद्र का नीचे वाला हिस्सा। वहां इतनी गहराई, अंधेरा, दबाव और तेज धाराएँ होती हैं कि इंसान का पहुंचना लगभग नामुमकिन जैसा है। लेकिन जर्मनी के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा रोबोट तैयार किया है जिसने इस नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया है। इस रोबोट का नाम है काइल 6000, जिसे अब दुनिया भर की वैज्ञानिक टीमों में लेकर चर्चा हो रही है। यह रोबोट हाल ही में प्रशांत महासागर में 1300 मीटर की गहराई में जाकर एक ऐसी चीज खोज लाया, जो इससे पहले धरती पर कभी नहीं देखी गई थी।

समुद्र में मिली नई दुनिया ने चौंकाया

Rbot Kiel 6000: यह पूरा अभियान पापुआ न्यू गिनी के पास कोनिकल ज्वालामुखी की गहराई में चल रहा था। वैज्ञानिकों की टीम उम्मीद तो कर रही थी कि शायद कुछ खास देखने को मिल जाए, लेकिन जो सामने आया वह उम्मीद से कहीं ज्यादा था। रोबोट काइल 6000 ने समुद्र की सतह के काफी नीचे एक बिल्कुल नया हाइड्रोथर्मल क्षेत्र ढूंढ निकाला। इस स्थान का नाम रखा गया है करंबुसेल।
यह खोज इसलिए भी खास है क्योंकि यहां गर्म पानी और ठंडी मीथेन गैस एक ही जगह से एक साथ निकलते हुए दिखाई दी। वैज्ञानिकों ने पहले कभी ऐसा दृश्य नहीं देखा था। गर्म पानी लगभग 51 डिग्री तक पहुंच रहा था, जबकि मीथेन गैस 3 से 20 डिग्री के बीच थी। दोनों सिर्फ 30 से 40 सेंटीमीटर की दूरी पर थीं। यानी कुछ ही सेंटीमीटर के फासले पर दो बिल्कुल अलग तापमान वाली चीजें निकल रही थीं।

काइल 6000 की ताकत ने किया चमत्कार

Rbot Kiel 6000: इस खोज के पीछे सबसे बड़ा हाथ था जर्मनी के प्रसिद्ध GEOMAR संस्थान का बनाया हुआ यह खास रोबोट। नाम में 6000 इसलिए जोड़ा गया क्योंकि यह रोबोट 6000 मीटर यानी लगभग छह किलोमीटर की गहराई तक जा सकता है। इसका मतलब है कि यह दुनिया के 90 प्रतिशत से ज्यादा समुद्री तल तक पहुंच सकता है। जहां इंसानों का जाना असंभव है, यह रोबोट वहां आसानी से पहुंच सकता है। यह रोबोट अंधेरे में भी बहुत साफ तस्वीरें और वीडियो बनाता है। इसे एक पतली फाइबर ऑप्टिक केबल के जरिए जहाज से जोड़ा जाता है और वहीं बैठे वैज्ञानिक इसे दूर से कंट्रोल करते हैं। इस वजह से किसी इंसान को उस खतरनाक जगह पर जाने की जरूरत नहीं पड़ती।

रोबोट के मजबूत हाथ वहां से पत्थर, पानी और गैस के सैंपल लेकर ऊपर भेज सकते हैं। इस बार भी काइल 6000 ने गर्म पानी के पास और मीथेन गैस के आसपास से कई तरह के नमूने लिए और सब डेटा जहाज तक पहुंचाता रहा। वैज्ञानिक हर तस्वीर और जानकारी देखकर हैरान रह गए।

रोबोट में लगे आधुनिक सिस्टम

Robot Kiel 6000: काइल 6000 सिर्फ एक साधारण रोबोट नहीं है, बल्कि एक पूरी तरह समझदार मशीन है। इसमें सात इलेक्ट्रिक मोटर लगी हैं, जिनकी मदद से यह आगे-पीछे और ऊपर-नीचे आराम से चलता है। तेज समुद्री धाराएँ इसे हिला भी नहीं पातीं। यह अपने आप बैलेंस बनाकर उसी जगह रुक जाता है।

इसके कैमरे हाई डेफिनेशन के हैं। लेजर स्केलर की मदद से समुद्र के अंदर किसी चीज का आकार, दूरी और संरचना बहुत साफ नजर आती है। दो रोबोटिक हाथ समुद्र के नीचे किसी भी तरह का मुश्किल काम कर सकते हैं। यह अपनी दिशा अपने सिस्टम की मदद से खुद सही करता है और जरूरत पड़ने पर खुद ही रुक जाता है।

समुद्र के तल पर अनोखी दुनिया

करंबुसेल की गहराई में जो तस्वीरें इस रोबोट ने लीं, वे और भी हैरान करने वाली थीं। वहां हजारों छोटे-बड़े जीव एक साथ रहते दिखे। वैज्ञानिकों ने 23 ऐसे जीवों को गिना जो शायद सिर्फ इसी जगह पर पाए जाते हैं। ये जीव सूरज की रोशनी के बिना, गर्म पानी और गैस से निकलने वाली रासायनिक ऊर्जा पर जिंदा रहते हैं। यह दुनिया इंसानों ने पहले कभी नहीं देखी थी।
इन जीवों के लिए यह जगह किसी घर से कम नहीं है। यही वजह है कि वैज्ञानिक इसे समुद्र की सबसे अनोखी और कीमती जगह मान रहे हैं। लेकिन एक चिंता भी है कि अगर कंपनियां यहां से खनिज निकालने लगीं तो यह दुनिया हमेशा के लिए खत्म हो सकती है।

सोना, चांदी और कीमती धातु के निशान भी मिले

रोबोट ने सिर्फ जीव-जंतुओं की तस्वीरें ही नहीं लीं, बल्कि चट्टानों के नमूने भी उठाए। इन पत्थरों में सोना, चांदी और कई दूसरी कीमती धातुओं के निशान मिले। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि लाखों साल पहले यहां बहुत ज्यादा गर्म पानी के चलते सोने और चांदी की परतें बनी थीं।
यह जगह आज भी गर्म है, और गहराई में कुछ खनिज बनते रहते हैं। रोबोट की खोज के बाद कई कंपनियों की नजर इस जगह पर है। वे यहां खनन की तैयारी कर रही हैं, ताकि समुद्र की गहराई से खनिज और गैस निकाली जा सके। लेकिन वैज्ञानिक चेतावनी दे रहे हैं कि ऐसा हुआ तो यह पूरी अनोखी दुनिया नष्ट हो सकती है।

वैज्ञानिकों के लिए सबसे भरोसेमंद साथी

Robot Kiel 6000: काइल 6000 जैसे रोबोट समुद्र की गहराई को समझने में वैज्ञानिकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। यह ऐसी जगहों तक पहुंचते हैं जहां इंसान कभी नहीं जा सकता। आने वाले समय में समुद्र की गहराई में जो दोबारा खोजें होंगी, उनमें ऐसे रोबोट सबसे बड़े साथी साबित होंगे। यही वजह है कि काइल 6000 को आज दुनिया के सबसे भरोसेमंद अंडरवॉटर रोबोट में गिना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग के साथ Polar Loop लॉन्च, क्या यह आपके लिए स्मार्टवॉच से बेहतर साबित होगा?

Robot Kiel 6000 Specification

फीचरविवरण
नामकाइल 6000 (Kiel 6000)
निर्माताGEOMAR, जर्मनी
गहराई क्षमता6000 मीटर तक
मुख्य उपयोगसमुद्र की गहराई का सर्वे, सैंपल कलेक्शन, वीडियो व फोटो कैप्चर
कंट्रोल सिस्टमफाइबर ऑप्टिक केबल के जरिए जहाज से रिमोट कंट्रोल
कैमराहाई डेफिनेशन कैमरा, लेजर स्कैनर
रोबोटिक आर्मदो मजबूत रोबोटिक हाथ
मोटर7 इलेक्ट्रिक मोटर
ऊर्जा स्रोतजहाज से सप्लाई होने वाला पावर
खास क्षमतातेज धाराओं में भी स्थिर रहना, कठिन क्षेत्रों में सैंपल लेना

Leave a Comment