Motorola Moto G Stylus 2026 के फीचर्स लीक, OLED स्क्रीन से लेकर 68W चार्जिंग तक—सब कुछ खास!

Motorola अपने स्टाइलस फोन सीरीज को फिर से मज़बूत करने की तैयारी में है। नए लीक के बाद यह साफ हो गया है कि कंपनी जल्द ही अपने अगले मॉडल Motorola Moto G Stylus 2026 पर काम कर रही है। इस फोन को कई लोग पहले से ही लेकर उत्साहित हैं, क्योंकि आज की तारीख में ऐसे स्मार्टफोन कम मिलते हैं जिनमें स्टाइलस का सपोर्ट हो और कीमत भी बजट व मिड-रेंज के बीच हो। नए मॉडल की पहली झलकें और इसके फीचर्स के बारे में जो जानकारियाँ सामने आई हैं, उनसे साफ है कि Motorola इस बार डिजाइन और यूज़ से जुड़ी छोटी-छोटी बातों पर भी खास ध्यान दे रहा है।

Moto G Stylus 2026 अनोखा डिजाइन

लीक में जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें फोन का डिजाइन पहले से ज्यादा क्लीन और प्रीमियम दिखता है। Motorola हमेशा से सिंपल पर स्टाइलिश डिजाइन फॉलो करता है, और Moto G Stylus 2026 में भी यही पहचान देखने को मिलती है। फोन दो रंगों में नजर आया—लैवेंडर और डार्क ग्रे। फोन के बैक में इको लेदर का इस्तेमाल किया गया है, जो हाथ में पकड़ने पर प्रीमियम फील देता है और ग्रिप भी बेहतर बनाता है।

Motorola Moto G Stylus 2025 में कैमरा सेटअप की खास बात यह है कि बैक पैनल पर चार कटआउट दिए गए हैं, जिनमें तीन कैमरे और एक LED फ्लैश शामिल है। मॉड्यूल बहुत ज्यादा उठा हुआ नहीं है, और इसे लेदर फिनिश के अंदर ही फिट किया गया है, जिससे पीछे का पूरा लुक एक जैसा और साफ दिखाई देता है। राइट साइड पर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं और सबसे खास बात यह कि नीचे की तरफ स्टाइलस के लिए अलग स्लॉट भी दिखाई दे रहा है।

बड़ा OLED स्मूद डिस्प्ले

आजकल यूज़र्स बड़ी स्क्रीन पसंद करते हैं, खासकर वे लोग जो फोन में वीडियो देखते हैं या स्केचिंग और नोट्स का काम करते हैं। Moto G Stylus 2026 को इसी जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। लीक के अनुसार इसमें 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो कलर और ब्राइटनेस के मामले में काफी बेहतर होता है। इसके अलावा इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिलने की उम्मीद है, जिससे स्क्रॉलिंग और एनीमेशन काफी स्मूद महसूस होंगे।

दमदार चिपसेट और बड़ी RAM का सपोर्ट

फिलहाल यह साफ नहीं है कि इस फोन में कौन सा प्रोसेसर मिलेगा, लेकिन लीक बताती हैं कि कंपनी इसमें या तो Snapdragon 6 Gen 3 का सक्सेसर दे सकती है या फिर कोई MediaTek 7-सीरीज चिप लगा सकती है। दोनों ही चिपसेट परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी के लिए जाने जाते हैं।

RAM और स्टोरेज के मामले में Motorola इस बार ज्यादा विकल्प देने वाली है। इसमें 8GB और 12GB तक RAM हो सकती है, वहीं स्टोरेज 128GB और 256GB मिल सकता है। अच्छी बात यह है कि माइक्रोSD कार्ड का सपोर्ट भी जारी रहने वाला है, यानी जरूरत पड़ने पर स्टोरेज बढ़ाई जा सकेगी।

कैमरा सेटअप: अल्ट्रावाइड और मैक्रो/डेप्थ सेंसर

कैमरा की बात करें तो Motorola आमतौर पर अपने G सीरीज में बैलेंस्ड कैमरा सिस्टम देता है। Moto G Stylus 2026 में भी तीन कैमरों का सेटअप हो सकता है—एक प्राइमरी सेंसर, एक अल्ट्रावाइड और तीसरा मैक्रो या डेप्थ सेंसर।
हालांकि सेंसर की मेगापिक्सल जानकारी अभी लीक नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद यही है कि कंपनी इसे रोजमर्रा की फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए काफी मजबूत विकल्प बनाएगी। स्टाइलस यूजर अक्सर नोट्स, फोटोज पर मार्किंग और स्केचिंग जैसे काम भी करते हैं, इसलिए कैमरा ऐप में भी कुछ खास फीचर्स मिल सकते हैं।

दमदार बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग

बैटरी लाइफ फोन खरीदने में सबसे बड़ा फैक्टर बन चुकी है। Moto G Stylus 2026 इस मामले में भी मजबूत दिखता है। इसमें कम से कम 5000mAh की बैटरी होने की खबर है। इसके साथ 68W फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है, जो इस रेंज में एक बड़ी बात है। इसके अलावा 15W वायरलेस चार्जिंग भी संभव है, जो इस सीरीज में पहली बार किया जा रहा बड़ा अपग्रेड होगा। इससे यह फोन और भी प्रीमियम कैटेगरी के करीब पहुंच जाता है।

स्ट्रांग बिल्ड और हल्का वजन

फोन में IP68 रेटिंग मिलने की बात भी सामने आई है, यानी यह पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा। Motorola फोन सामान्य तौर पर भारी नहीं होते, और उम्मीद की जा रही है कि नए Moto G Stylus 2026 का वजन 200 ग्राम से कम होगा।
इसके साथ इस फोन में Android 16 मिलने की जानकारी है, यानी इसे लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। Motorola का UI काफी क्लीना और हल्का माना जाता है, जिससे फोन की परफॉर्मेंस और स्मूद रहती है।

लॉन्च की उम्मीद?

Moto G Stylus 2026 को कंपनी 2026 की दूसरी तिमाही में पेश कर सकती है। इसकी कीमत 399 से 449 डॉलर के बीच हो सकती है, यानी भारतीय कीमत लगभग 35,000 से 40,000 रुपये हो सकती है। इस हिसाब से यह एक मजबूत मिड-रेंज स्टाइलस फोन बनकर आएगा, जो खासकर नोट्स लेने, डिजाइनिंग, स्केचिंग और रोजमर्रा के काम करने वालों को अच्छी तरह पसंद आ सकता है।

ये भी पढ़ें: Honor X80 Launch: भारत में आने वाला सबसे दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन

Motorola Moto G Stylus 2026 – स्पेसिफिकेशन (Expected)

फीचरविवरण
मॉडलMotorola Moto G Stylus 2026 (कोडनेम Dallas)
डिजाइनइको लेदर बैक, लैवेंडर और डार्क ग्रे कलर
डिस्प्ले6.7-इंच OLED, 120Hz
प्रोसेसरSnapdragon 6 Gen 3 का सक्सेसर या MediaTek 7-सीरीज
RAM8GB / 12GB
स्टोरेज128GB / 256GB, माइक्रोSD सपोर्ट
कैमराप्राइमरी + अल्ट्रावाइड + मैक्रो/डेप्थ
बैटरी5000mAh (कम से कम)
चार्जिंग68W वायर्ड, 15W वायरलेस (संभावित)
रेटिंगIP68
सॉफ्टवेयरAndroid 16
वजन200 ग्राम से कम
लॉन्च2026 की दूसरी तिमाही
संभावित कीमत$399–$449 (लगभग ₹35,000–₹40,000)

Leave a Comment