टीवी जितना बड़ा मॉनिटर और 5K रिजॉल्यूशन, LG का नया गेमिंग दांव!

LG Gaming 5K Monitor: गेमिंग का शौक रखने वाले लोगों के लिए आने वाला साल खास होने वाला है। टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़ी पहचान रखने वाली कंपनी LG ने CES 2026 से पहले ही बड़ा ऐलान कर दिया है। कंपनी ने एक साथ तीन नए गेमिंग मॉनिटर पेश किए हैं, जिनमें दुनिया का पहला 5K मिनी LED गेमिंग मॉनिटर भी शामिल है। इन मॉनिटर्स को LG ने UltraGear evo सीरीज़ के तहत उतारा है।

अब तक 4K गेमिंग मॉनिटर को हाई एंड माना जाता था, लेकिन LG के इन नए 5K मॉनिटर्स ने गेमिंग और प्रोफेशनल यूज दोनों के लिए नई दिशा दिखा दी है। खास बात यह है कि इन मॉनिटर्स का साइज, रिफ्रेश रेट और डिस्प्ले टेक्नोलॉजी सीधे तौर पर हार्डकोर गेमर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

क्यों खास है LG का यह कदम

LG Gaming 5K Monitor: आमतौर पर बड़ी टेक कंपनियां अपने नए प्रोडक्ट्स को CES जैसे बड़े इवेंट में ही दिखाती हैं। लेकिन LG ने इस बार इवेंट से पहले ही अपने 5K गेमिंग मॉनिटर पेश करके साफ कर दिया है कि कंपनी गेमिंग मार्केट में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है। जनवरी 2026 में शुरू होने वाले CES इवेंट में LG इन मॉनिटर्स की कीमत और उपलब्धता से जुड़ी ज्यादा जानकारी साझा कर सकती है। फिलहाल कंपनी ने कीमतों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन जिस लेवल की टेक्नोलॉजी दी गई है, उससे साफ है कि ये मॉनिटर प्रीमियम सेगमेंट में आएंगे।

अल्ट्रा-वाइड स्क्रीन

LG का पहला मॉडल UltraGear GX9 है, जिसका मॉडल नंबर 39GX950B बताया गया है। यह 39 इंच का गेमिंग मॉनिटर है, जो टेंडम WOLED पैनल के साथ आता है। OLED डिस्प्ले होने की वजह से इसमें कलर और कॉन्ट्रास्ट काफी बेहतर देखने को मिलता है। इस मॉनिटर का स्क्रीन रेशियो 21:9 है, जो इसे अल्ट्रा-वाइड बनाता है। इसका रेजॉल्यूशन 5120 x 2160 है, जिसे सीधे तौर पर 5K एक्सपीरियंस कहा जा सकता है। गेम खेलते समय या वीडियो एडिटिंग करते वक्त यूजर को ज्यादा वाइड व्यू मिलता है, जिससे डिटेल्स साफ नजर आती हैं। UltraGear GX9 की एक बड़ी खासियत इसका डुअल मोड है। यूजर जरूरत के हिसाब से 165Hz रिफ्रेश रेट और WFHD मोड के बीच स्विच कर सकता है। OLED पैनल होने की वजह से इसका रिस्पॉन्स टाइम सिर्फ 0.03ms है, जो फास्ट गेमिंग के लिए बेहद जरूरी माना जाता है।

दुनिया का पहला 5K मिनी LED मॉनिटर

LG ने जिस मॉनिटर को सबसे ज्यादा चर्चा में ला दिया है, वह है 27 इंच का GM9। इसे दुनिया का पहला 5K मिनी LED गेमिंग मॉनिटर बताया जा रहा है। मिनी LED टेक्नोलॉजी में आमतौर पर ब्लूमिंग या हेलो इफेक्ट की शिकायत रहती है, जहां डार्क सीन में लाइट फैल जाती है। LG का दावा है कि GM9 में इस समस्या को काफी हद तक कम कर दिया गया है। कंपनी ने इसमें बेहतर ब्लूमिंग कंट्रोल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जो LED के बीच के गैप को भरने का काम करती है। इससे डार्क सीन ज्यादा साफ दिखते हैं और ब्राइट सीन में भी डिटेल्स नहीं खोतीं।

इस मॉनिटर की पीक ब्राइटनेस 1250 निट्स तक जाती है, जो इसे काफी ब्राइट बनाती है। साथ ही यह VESA DisplayHDR सर्टिफिकेशन के साथ आता है। इसका मतलब है कि HDR कंटेंट देखने और गेम खेलने का अनुभव और भी बेहतर हो जाता है। GM9 भी डुअल मोड के साथ आता है। इसमें यूजर 165Hz और 330Hz रिफ्रेश रेट के बीच स्विच कर सकता है। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से फास्ट मूवमेंट वाले गेम्स में स्मूदनेस बनी रहती है।

LG UltraGear G9 मॉनिटर

LG ने तीसरा मॉनिटर उन यूजर्स के लिए पेश किया है, जो बड़े स्क्रीन साइज में गेमिंग और मल्टीटास्किंग करना चाहते हैं। यह है LG UltraGear G9, जिसका साइज पूरे 52 इंच है। इसका साइज किसी बड़े स्मार्ट टीवी जैसा है, लेकिन यह एक हाई एंड गेमिंग मॉनिटर है। यह मॉनिटर भी 5K रेजॉल्यूशन के साथ आता है। LG के मुताबिक यह स्टैंडर्ड अल्ट्रा एचडी मॉनिटर्स के मुकाबले करीब 33 प्रतिशत ज्यादा चौड़ा है। इसका मतलब है कि एक ही स्क्रीन पर कई विंडो और ऐप्स को एक साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। LG UltraGear G9 लगातार 240Hz रिफ्रेश रेट पर काम कर सकता है। इतनी बड़ी स्क्रीन और हाई रिफ्रेश रेट का कॉम्बिनेशन उन लोगों के लिए खास है, जो एक से ज्यादा मॉनिटर इस्तेमाल करने से बचना चाहते हैं।

5K मॉनिटर क्यों है ख़ास

5K रेजॉल्यूशन का मतलब है ज्यादा पिक्सल, ज्यादा क्लैरिटी और ज्यादा डिटेल। गेमिंग में इसका सीधा फायदा यह होता है कि छोटे से छोटे मूवमेंट भी साफ दिखते हैं। वहीं वीडियो एडिटिंग, फोटो एडिटिंग और डिजाइनिंग करने वालों के लिए यह मॉनिटर काफी मददगार साबित हो सकता है। LG ने इन मॉनिटर्स को इस तरह डिजाइन किया है कि ये सिर्फ गेमिंग तक सीमित न रहें। बड़े स्क्रीन साइज और हाई रेजॉल्यूशन की वजह से ये वर्क फ्रॉम होम और क्रिएटिव वर्क के लिए भी सही माने जा सकते हैं।

कीमत और उपलब्धता

फिलहाल LG ने इन तीनों 5K गेमिंग मॉनिटर्स की कीमत का खुलासा नहीं किया है। कंपनी ने संकेत दिए हैं कि CES 2026 के दौरान इनकी कीमत, लॉन्च डेट और मार्केट उपलब्धता से जुड़ी जानकारी साझा की जा सकती है। इतना जरूर साफ है कि LG 5K Gaming Monitor सीरीज़ प्रीमियम यूजर्स के लिए लाई जा रही है, जो लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और बेस्ट परफॉर्मेंस चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: Apple लवर्स के लिए खुशखबरी, Vijay Sales की Apple Days Sale में जमकर मिल रही छूट!

LG 5K Gaming Monitor Specifications

मॉडलस्क्रीन साइजडिस्प्ले टेक्नोलॉजीरेजॉल्यूशनरिफ्रेश रेटखास फीचर
UltraGear GX9 (39GX950B)39 इंचटेंडम WOLED5120 x 2160165Hz0.03ms रिस्पॉन्स टाइम
UltraGear GM927 इंचमिनी LED5K165Hz / 330Hz1250 निट्स ब्राइटनेस, HDR
UltraGear G952 इंचLED5K240Hzटीवी जैसा बड़ा साइज

Leave a Comment