Flipkart Sale: सैमसंग अपनी नई Galaxy S26 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, लेकिन उससे पहले कंपनी ने अपने सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर ऐसा ऑफर दे दिया है, जिसे देखकर कोई भी फ्लैगशिप फोन खरीदने वाला ग्राहक आसानी से रुक नहीं पाएगा। Flipkart पर चल रही Buy Buy Sale में इस फोन की कीमत सीधी 20 हजार रुपये तक कम कर दी गई है, जिससे यह अब एक लाख दस हजार से भी कम दाम में मिल रहा है।
आजकल ज्यादातर लोग प्रीमियम फीचर्स और मजबूत परफॉर्मेंस वाले फोन की तलाश में रहते हैं, लेकिन कीमत ज्यादा होने के कारण कई बार खरीद नहीं पाते। ऐसे में इस फोन पर दिया जा रहा इतना बड़ा डिस्काउंट उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन मौका है जो काफी समय से एक दमदार और लंबे समय तक चलने वाला फ्लैगशिप फोन खरीदना चाह रहे थे।
Flipkart Sale में कीमत अचानक इतनी कम क्यों हुई?
Flipkart Sale: यह बात किसी से छुपी नहीं है कि जब भी कोई कंपनी नई सीरीज लॉन्च करने की तैयारी करती है, तो पुरानी सीरीज पर अच्छे डिस्काउंट मिलने लगते हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग खरीदारी करें। Samsung Galaxy S26 सीरीज के आने से पहले S25 Ultra 5G की सेल में अचानक जोरदार गिरावट इसी रणनीति का हिस्सा है।
Galaxy S25 Ultra को कंपनी ने भारत में 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। लेकिन अब Flipkart की सीमित समय वाली सेल में यह फोन सिर्फ 1,09,999 रुपये में मिला रहा है। इसका मतलब सीधा 20,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट। यह कीमत उस ग्राहक के लिए काफी आकर्षक है जिसे एक बार में ही प्रीमियम डिवाइस खरीदना है। यही नहीं, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ ये कीमत और भी कम हो सकती है। Axis Bank Flipkart डेबिट कार्ड और Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड पर 5% तक कैशबैक दिया जा रहा है। अगर कोई ग्राहक अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करता है और वह अच्छी हालत में है, तो उसे 64,300 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू भी मिल सकती है।
Galaxy S25 Ultra 5G में क्या है ख़ास?
सैमसंग हमेशा से अपने Ultra मॉडल में टॉप-क्लास हार्डवेयर देता है। Galaxy S25 Ultra भी इसी पहचान को आगे बढ़ाता है। इसमें एक बड़ा 6.9 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो देखने में बेहद खूबसूरत और काफी स्मूथ है। 120Hz रिफ्रेश रेट की वजह से इस फोन पर स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो प्लेबैक काफी आरामदायक लगता है।
जो लोग परफॉर्मेंस को लेकर ज्यादा सोचते हैं, उनके लिए फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है, जो मार्केट के सबसे शक्तिशाली प्रोसेसर में से एक है। इसके साथ 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह कॉम्बिनेशन किसी भी यूजर को हैवी गेमिंग, मल्टीटास्किंग और वीडियो एडिटिंग में बिना किसी रुकावट के शानदार अनुभव देता है।
कैमरा सेटअप: प्रो-लेवल फोटोग्राफी
Galaxy S25 Ultra 5G का कैमरा सेटअप उसकी सबसे बड़ी ताकत माना जाता है। इसमें 200 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा है, जो डिटेल्ड और क्लियर फोटो देता है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस, 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। पेरिस्कोप लेंस के साथ मिलने वाला जूम फीचर खासतौर पर उन लोगों को पसंद आता है जो दूर से फोटो खींचते हैं। सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो अच्छी लाइटिंग में काफी साफ और नैचुरल तस्वीरें देता है।
दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग
Galaxy S25 Ultra में 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो सामान्य उपयोग में आसानी से पूरा दिन निकाल देती है। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है, जिससे बैटरी कम समय में तेजी से चार्ज हो जाती है। लोगों को यह फोन इसलिए भी पसंद आता है क्योंकि एक बार चार्ज करने के बाद बैटरी बैकअप काफी भरोसेमंद मिलता है।
क्यों है ये ऑफर किफायती?
अगर आप लंबे समय से एक प्रीमियम फोन खरीदने की सोच रहे थे और सैमसंग के फ्लैगशिप मॉडल पसंद करते हैं, तो यह ऑफर आपके लिए बिल्कुल सही समय है। सैमसंग के Ultra मॉडल्स की कीमत आमतौर पर इतनी कम नहीं होती। ऐसे में एक बार में 20 हजार रुपये की कमी, बैंक कैशबैक और भारी एक्सचेंज बोनस – यह तीनों मिलकर S25 Ultra को इस समय बाजार में सबसे अच्छी डील बनाते हैं। फ्लिपकार्ट की सेल हमेशा सीमित समय के लिए होती है। इसलिए अगर आप इस फोन को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो ज्यादा देर करना सही नहीं होगा क्योंकि आने वाले दिनों में कीमत वापस बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें: 48 घंटे बैटरी और 50ms लो-लेटेंसी: गेमिंग के लिए Nubia लेकर आया एलियन डिज़ाइन CyberBuds
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G Specifications
| फीचर | विवरण |
|---|---|
| डिस्प्ले | 6.9 इंच AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट |
| प्रोसेसर | Snapdragon 8 Elite |
| रैम | 16GB |
| स्टोरेज | 1TB तक |
| बैटरी | 5000mAh |
| चार्जिंग | 45W फास्ट चार्जिंग |
| रियर कैमरा | 200MP मुख्य + 50MP पेरिस्कोप + 10MP टेलीफोटो + 50MP अल्ट्रा-वाइड |
| फ्रंट कैमरा | 12MP |
| लॉन्च कीमत | ₹1,29,999 |
| सेल कीमत | ₹1,09,999 (20,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट) |
| एक्सचेंज ऑफर | ₹64,300 तक (डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर) |
| बैंक ऑफर | Axis & SBI कार्ड पर 5% तक कैशबैक |



