Amazon Sale में HP लैपटॉप्स पर रिकॉर्ड तोड़ डिस्काउंट! गेमर्स और स्टूडेंट्स के लिए सुनहरा मौका

HP Laptops price drop: आजकल लैपटॉप की जरूरत हर घर और ऑफिस में होती है। चाहे बच्चा ऑनलाइन क्लास करे या कोई पेशेवर रोजाना ऑफिस का काम, या फिर क्रिएटर और गेमर्स जिन्हें एक पावरफुल मशीन चाहिए—हर किसी को अच्छा लैपटॉप चाहिए। ऐसे में HP हमेशा से एक भरोसेमंद ब्रांड माना जाता रहा है। इसकी मशीनें न सिर्फ टिकाऊ होती हैं, बल्कि परफॉर्मेंस, डिस्प्ले और बैटरी के मामले में भी काफी संतुलित रहती हैं। इसी बीच Amazon पर शुरू हुई बड़ी सेल में HP के कई लोकप्रिय मॉडल्स पर भारी कटौती देखने को मिल रही है। कुछ मॉडलों पर तो 40% तक का बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इन लैपटॉप्स को काफी कम दाम में खरीदा जा सकता है।
यह सेल उन यूज़र्स के लिए बहुत अच्छा मौका लेकर आई है जो लंबे समय से लैपटॉप अपग्रेड करने की सोच रहे थे। अलग-अलग सेगमेंट—जैसे अल्ट्राबुक, प्रोफेशनल वर्कस्टेशन, रोज़मर्रा के काम के लिए बेसिक मॉडल, स्टूडेंट लैपटॉप, गेमिंग लैपटॉप और 2-in-1 मल्टीटच लैपटॉप—इन सब पर इस बार कीमतों में कमी आई है। साथ ही बैंक ऑफर और कार्ड डिस्काउंट भी मिल रहे हैं, जिससे दाम और कम हो जाते हैं। HP ब्रांड की खासियत यही है कि यह हर जरूरत और हर बजट के हिसाब से विकल्प देता है। हल्के वजन वाला Pavilion Aero हो या पावरफुल Victus और Omen सीरीज, या फिर प्रोफेशनल्स के लिए ZBook Firefly जैसे वर्कस्टेशन—हर कैटेगरी में इस ब्रांड के मॉडल मौजूद हैं। इन्हीं में शामिल हैं कुछ नए और पावरफुल मॉडल, जिन्हें इस बार सेल में काफी कम दाम में खरीदा जा सकता है।
आइए जानते हैं इस सेल में शामिल सभी प्रमुख HP लैपटॉप्स के बारे में, उनके फीचर्स और किस तरह ये अलग-अलग जरूरतों के लिए परफेक्ट साबित हो सकते हैं।

HP Firefly 16 G11 Mobile Workstation: प्रोफेशनल दमदार मशीन

HP Laptops price drop: जो लोग एडिटिंग, 3D रेंडरिंग, आर्किटेक्चर, ग्राफिक डिजाइन या हैवी सॉफ्टवेयर चलाते हैं, उनके लिए HP Firefly 16 G11 एक शानदार वर्कस्टेशन है। इसकी कीमत 2.38L से घट कर 1.35L रह गई है । इसमें Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर मिलता है जो फास्ट परफॉर्मेंस देता है। इसके साथ 16GB DDR5 RAM और 1TB NVMe SSD दी गई है, जिससे हैवी फाइलें और बड़े प्रोजेक्ट्स सहजता से हैंडल हो जाते हैं। इसमें NVIDIA RTX A500 का 4GB ग्राफिक्स कार्ड भी है, जिससे 3D काम बेहद स्मूद चलता है। Thunderbolt 4 सहित कई एडवांस्ड पोर्ट्स दिए गए हैं, साथ ही Windows 11 Pro और 3-year warranty इसे एक भरोसेमंद प्रोफेशनल मशीन बनाते हैं।

HP ZBook Firefly 14: पोर्टेबल और पावरफुल

HP Laptops price drop: यह वर्कस्टेशन उन प्रोफेशनल्स के लिए बनाया गया है जिन्हें ट्रैवलिंग के दौरान भी एडिटिंग और डिजाइनिंग का काम करना पड़ता है। इसकी कीमत 2.01L से घट कर 1.32L रह गई है । 14-inch WUXGA IPS डिस्प्ले, 13th Gen Intel i7 प्रोसेसर, 16GB DDR5 RAM और 1TB SSD इसे तेज और भरोसेमंद मशीन बनाते हैं। हल्का वजन और बेहतर बैटरी इसे ऑन-द-गो यूज़र्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बनाता है।

HP Omnibook 5 OLED: Snapdragon की ताकत OLED के साथ

HP Laptops price drop: यह मॉडल थोड़ा अलग है क्योंकि इसमें Snapdragon X1 चिप है, जो खास तौर पर बैटरी और एफिसिएंसी पर ध्यान देती है। इसका 16-inch 2K OLED डिस्प्ले बेहद शार्प और कलरफुल है। 0.2ms की तेज़ प्रतिक्रिया समय वाले OLED पैनल के कारण वीडियो एडिटिंग और कंटेंट क्रिएशन काफी बेहतर अनुभव देता है। 16GB LPDDR5x RAM और 1TB SSD इसे एक फास्ट अल्ट्राबुक बनाते हैं। यह क्रिएटर्स और बिज़नेस यूज़र्स के लिए अच्छा विकल्प है। इसकी कीमत 1.02L से घट कर 69990 रूपए रह गई है ।

HP 15 (Core i3 13th Gen): स्टूडेंट्स और ऑफिस यूज़ के लिए बढ़िया

जिन्हें बजट में एक भरोसेमंद लैपटॉप चाहिए, उनके लिए HP 15 एक स्मार्ट ऑप्शन है। इसकी कीमत 52721 रूपए से घट कर 37990 रूपए रह गई है । इसमें 13th Gen Intel i3 प्रोसेसर, 12GB RAM और 512GB SSD दी गई है, जो दिनभर के काम जैसे डॉक्यूमेंट, ब्राउज़िंग, ऑनलाइन क्लास, मीटिंग्स और वीडियो देखने के लिए काफी है। FHD डिस्प्ले, इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स और बैकलिट कीबोर्ड इसे एक सॉलिड बेसिक पैकेज बनाते हैं।

HP Pavilion Aero: हल्का लेकिन ताकतवर

यह लैपटॉप सिर्फ 1 किलो वजन के साथ आता है और उन्हीं लोगों के लिए बनाया गया है जिन्हें ज्यादा घूमने-फिरने में एक हल्की मशीन चाहिए। इसमें 13.3-inch WUXGA IPS डिस्प्ले और AMD Ryzen 7 8840U प्रोसेसर दिया गया है। 16GB LPDDR5x RAM और 512GB SSD के साथ यह तेज़ चलता है। Radeon ग्राफिक्स और लगभग पूरे दिन चलने वाली बैटरी लाइफ इसे स्टूडेंट्स, ट्रैवलर्स और मोबाइल क्रिएटर्स के लिए परफेक्ट बनाते हैं। इसकी कीमत 1.04L से घट कर 77990 रूपए रह गई है ।

HP OmniBook 5 Flip: 2-in-1 स्टाइल वाला मल्टीटास्किंग लैपटॉप

इस लैपटॉप को उन यूज़र्स के लिए बनाया गया है जो टचस्क्रीन और टैबलेट दोनों की सुविधा चाहते हैं। इसकी कीमत 89355 रूपए से घट कर 68999 रूपए रह गई है । 14-inch 2K मल्टी-टच डिस्प्ले, 13th Gen Intel i5 प्रोसेसर, 16GB RAM और 512GB SSD इसे एक कमाल का मल्टीटास्किंग डिवाइस बनाते हैं। ऑनलाइन मीटिंग्स के लिए 5MP कैमरा और बैकलिट कीबोर्ड इसे और भी सुविधाजनक बनाते हैं।

HP 245: बजट सेगमेंट का भरोसेमंद मॉडल

अगर किसी को ऑफिस काम, ब्राउज़िंग या हल्के कामों के लिए बेसिक मशीन चाहिए, तो HP 245 एक अच्छा विकल्प है। इसमें AMD Ryzen 5 7520U दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम आराम से संभाल लेता है। 512GB SSD और 8GB RAM इसे तेज बनाते हैं, हालांकि HD डिस्प्ले बेसिक है, लेकिन कीमत के हिसाब से यह अच्छी वैल्यू देता है। इसकी कीमत 38194 रूपए से घट कर 29990 रूपए रह गई है ।

HP Victus: गेमिंग का मज़ा कम कीमत में

गेमर्स के लिए HP Victus की डील इस सेल की सबसे खास डील में से एक है। इसमें 13th Gen Intel i7 प्रोसेसर, 24GB DDR5 RAM और 1TB SSD मिलती है। सबसे इंटरेस्टिंग चीज़ है NVIDIA GeForce RTX 5060 GPU जिसके साथ 8GB GDDR7 वीडियो मेमोरी मिलती है। फास्ट गेमिंग के लिए इसकी 15.6-inch FHD डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है।यह गेमर्स और वीडियो एडिटर्स दोनों के लिए एक बढ़िया विकल्प है। इसकी कीमत 1.36L से घट कर 1.15L रह गई है ।

HP Omen: हाई-एंड गेमिंग और क्रिएशन

अगर किसी को एक ऐसा लैपटॉप चाहिए जो AAA गेम्स, 4K वीडियो एडिटिंग और हैवी रेंडरिंग चला सके, तो HP Omen इस लिस्ट में सबसे पावरफुल लैपटॉप है। इसमें AMD Ryzen 9 8940HX प्रोसेसर और RTX 5060 GPU मिलता है।
16-inch 2K डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट और RGB कीबोर्ड के साथ यह एक प्रीमियम गेमिंग अनुभव देता है। यह पावर यूजर्स के लिए बेस्ट है। इसकी कीमत 1.74L से घट कर 1.58L रह गई है ।

ये भी पढ़ें: Black Friday Sale Offer में फ्रिज की कीमतों में बड़ी गिरावट, 12 हजार रुपये तक सस्ती हुई यह मशीने 

Product Specifications

ModelStorageRAMScreenCPUGraphics
HP Firefly 16 G111TB NVMe SSD16GB DDR516″ WUXGA IPSIntel Core Ultra 7NVIDIA RTX A500 4GB
HP ZBook Firefly 141TB SSD16GB DDR514″ WUXGA IPSIntel i7-1355UIntel Iris Xe
HP Omnibook 5 OLED1TB NVMe SSD16GB LPDDR5x16″ 2K OLEDSnapdragon X1Adreno GPU
HP 15 i3 Gen 13512GB SSD12GB DDR415.6″ FHDIntel i3-1315UIntel UHD
HP Pavilion Aero512GB SSD16GB LPDDR5x13.3″ WUXGARyzen 7-8840URadeon Graphics
HP OmniBook 5 Flip512GB SSD16GB LPDDR514″ 2K TouchIntel i5-1334UIris Xe
HP 245512GB SSD8GB DDR414″ HDRyzen 5-7520URadeon
HP Victus1TB Gen4 SSD24GB DDR515.6″ FHD 144HzIntel i7-13620HRTX 5060 8GB
HP Omen1TB Gen4 SSD24GB DDR516″ 2K 165HzRyzen 9-8940HXRTX 5060 8GB

Leave a Comment